फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। काहनौर में सत्संग के दौरान एक महिला के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत का माहौल है।
काहनौर निवासी शकुंतला देवी वीरवार शाम पड़ोस के गुरुद्वारा में सत्संग में शामिल होने गई थीं। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह घर लौटी तो उन्होंने गांव के ही रंजीत उर्फ धीरा को घर से निकलते देखा।
विज्ञापन

शक होने पर अंदर जाकर जांच की तो कमरों का सामान बिखरा व अलमारी के ताले टूटे हुए मिले। अलमारी में लाखों की नकदी व सोने के आभूषण चोरी मिले। घटना की सूचना बेटे सुनील कुमार ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। फिंगर प्रिंट टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए व संदिग्ध की तलाश में छापा मारा।
विज्ञापन

काहनौर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी रंजीत उर्फ धीरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस चोरी की रकम व आभूषणों की बरामदगी के लिए प्रयासरत है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें