फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांधरा का युवक चार किलो 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अपराध जांच शाखा प्रथम ने झज्जर-मेरठ रोड से किया दबोचा
विज्ञापन

रोहतक। झज्जर-मेरठ रोड पर दबिश देकर पुलिस की अपराध जांच शाखा प्रथम ने शुक्रवार को दबिश देकर गांधरा के विनोद को 4 किलो 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सांपला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अपराध जांच शाखा प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान ने बताया कि उनकी टीम एएसआई अमित के नेतृत्व में सांपला में आउटर बाईपास पर मौजूद थी। सूचना मिली कि गांधरा निवासी विनोद नशे का काम करता है। कार में नशीला पदार्थ लेकर सोनीपत की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने झज्जर-मेरठ रोड पर आउटर बाईपास के ऊपर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। सोनीपत की तरफ से जैसे ही इको कार आई तो आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें