फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान के अंदर रखे आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की श्रीनगर कॉलोनी में किसी ने एक महिला के दीवान के अंदर रखे दो लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए हैं। इसके लिए मकान का किसी तरह से ताला भी नहीं तोड़ा गया है। मकान मालकिन ने पीजीआईएमएस थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला अनिता ने दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी शादीशुदा है। बेटी की तीन साल की बेटी है। दोनों उसके साथ ही रहती हैं। उसने जून माह में घर के आभूषण एक कपड़े के थैले में बांधकर दीवान के अंदर रखे थे। अक्तूबर माह में देखा तो आभूषण अपनी जगह नहीं मिले। साथ ही घर की चाबियों का एक गुच्छा भी गायब मिला। उसने सोचा कहीं दूसरी जगह आभूषण रखकर भूल गई। अब तक वह घर में ही तलाश कर रही थी, लेकिन कहीं आभूषण व चाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें