फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे काॅलोनी के क्वार्टर में चोरी, नगदी व लाखों के गहने चुराए

Thu, 31 Oct 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रेलवे काॅलोनी में चोरों ने एक क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और नगदी के साथ लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरी की यह घटना रेलवे कर्मचारी राहुल के क्वार्टर में घटित हुई। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेलवे में सहायक खलासी के पद पर कार्यरत राहुल ने बताया कि वह चरखी दादरी में स्थित पैंतावास कलां में अपने गांव दीपावली मनाने गया हुआ था। बुधवार को सुबह साथी कर्मचारियों ने सूचना दी कि उसके घर में चोरी हो गई है। सूचना के बाद राहुल रेलवे काॅलोनी स्थित अपने क्वार्टर पर पहुंचा तो उसके कमरे के मुख्य गेट के साथ-साथ अंदर अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखी ढाई हजार रुपये की नगदी और करीब सवा लाख रुपये के जेवरात गायब थे। उसने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। राहुल ने बताया कि रेलवे काॅलोनी में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी चोरी की घटना का पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई है। कुछ दिन पहले भी एक गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर घटना को अंजाम दिया था।
काॅलोनी में चौकीदार की मांग
काॅलोनी में रहने वाले कर्मचारी राहुल, हुकम सिंह, दिनेश कुमार ने बताया कि यहां पर कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। रात को बाहरी व्यक्ति भी यहां घूमने के लिए आते हैं। चौकीदार नहीं होने से यहां पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। रेलवे काॅलोनी में एक चौकीदार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें