फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नागरिक अस्पताल में करीब 185 अभ्यर्थियों का हुआ मेडिकल

Thu, 31 Oct 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30jjrp16- झज्जर। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लगी युवाओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। नागरिक अस्पताल में पिछले कई दिनों से हरियाणा चयन आयोग में चयनित अभ्यर्थी अपने मेडिकल कराने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रतिदिन सभी अभ्यार्थियों का मेडिकल नहीं होने के चलते उन्हें निराश होकर घर जाना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में अभ्यर्थी मेडिकल कराने पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल में करीब 185 अभ्यर्थियों के मेडिकल हुए। इनमें से करीब 150 अभ्यार्थी हरियाणा पुलिस के रहें। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों का मेडिकल नहीं हुआ और उन्हें निराश होकर घर जाना पड़ा। अस्पताल में आंखों की ओपीडी में अभ्यर्थियों की बहुत ज्यादा भीड़ रही। हरियाणा सरकार ने जब से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के करीब 25 हजार नौकरियों का परिणाम जारी किया है, तभी से ही अस्पताल में मेडिकल कराने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। अस्पताल में अभी तक आने वाले सभी अभ्यर्थियों के मेडिकल नहीं हो पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें