फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेड़ी सांपला, गांधरा, टिटौली व चिड़ी में चोरी

Tue, 28 May 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव खेड़ी सांपला, गांधरा, टिटौली व चिड़ी गांव में चोरी की वारदात अंजाम दी गई है। इस संबंध में सांपला, लाखनमाजरा व सदर थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी सांपला निवासी प्रवीन ने बताया कि उसने गिझी रोड पर बिजली उपकरणों की दुकान कर रखी है। सुबह नौ बजे दुकान पर आया और शीशे वाला दरवाजा लॉक करके काम से चला गया। वापस आया तो दुकान से एलईडी व गल्ले से 4 हजार की नकदी गायब मिली। वहीं, टिटौली गांव निवासी नरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि जींद रोड स्थित प्लाट में मकान बना रहा है, जहां चहारदीवारी के अंदर दो पंखे, पानी की टंकी व टूटी रखी थी। रात को चोर 11 हजार की कीमत का सामान चुराकर ले गए। उसे सुबह वारदात का पता चला। तीसरी वारदात गांधरा गांव में हुई है। 80 वर्षीय महिला विद्या देवी ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती है। 21 मई को अपनी लड़की मीना के पास बहादुरगढ़ गई थी। अब वापस आई तो कमरों के ताले टूटे मिले। चोर उसके पति की रिटायरमेंट, जमीन के कागजात, चांदी की माला व 50 हजार की नकदी ले गए। वहीं, चिड़ी गांव निवासी संदीप ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी है कि उसके खेत में बने कोटड़े से चोर दो बैटरी चुराकर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें