जिला अस्पताल में दवा काउंटर के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
रोहतक। नागरिक अस्पताल में लंबे समय से एंटी बायोटिक दवाओं को टोटा है। कई प्रकार की सामान्य दवाए उपलब्ध नहीं है। खासकर बच्चों की दवाओं को टोटा काफी समय से है।
प्रचंड गर्मी में जिले के कोने-कोने से मरीज इसलिए यहां इलाज के लिए आते हैं कि उन्हें अच्छी और निशुल्क चिकित्सा मिलेगी। अस्पताल में सबसे ज्यादा मध्यम और निचले तबके के मरीज आते हैं। ऐसे में उन्हें परामर्श तो मुफ्त मिल जा रही है लेकिन दवा नहीं मिल रही है। पिछले छह माह से ज्यादा समय से औषधालय में एंटीबायोटिक दवा नहीं है।
एंटीबायोटिक दवा का क्या है कार्य
एंटीबायोटिक्स बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों को खत्म करने के लिए ली जाती है। एंटी बायोटिक दवाएं वायरस संक्रमण को रोकने और इलाज में इस्तेमाल किया जाता है।
हर दूसरा मरीज डायरिया के लक्षण का
मंगलवार को बच्चों की दो ओपीडी मिलाकर मरीजों की संख्या 262 रही। ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त, बुखार से पीड़ित रहे। डॉक्टर रोहित ने बताया कि हर दूसरा मरीज डायरिया के लक्षण का आ रहा है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, ऐसे में प्रचंड गर्मी में जरा सी तेज धूप लग जाए तो बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में बच्चों को धूप में जाने से रोकें। साथ ही अधिक से अधिक जल का सेवन कराएं। भूखा पेट न रहने दें।
यह दवा नहीं उपलब्ध
-मेटफोर्मिन
-अजिथ्रो
-एमोक्सी
-एमोक्सीक्लेव
-पैरासिटामोल
वर्जन
डिमांड भेजी गई है। जल्द ही औषधालय में दवाएं उपलब्ध होंगी।
-डॉ. पुष्पेंद्र, चिकित्सा अधिक्षक, नागरिक अस्पताल