फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्रा कालोनी में किराए के मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की राजेंद्रा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही महिला के मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात निकाल कर ले गए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला ममता ने दी शिकायत में बताया कि चार साल से राजेंद्रा कॉलोनी में किराये पर मकान ले रखा है। 21 जनवरी को वह मकान पर ताला लगाकर अपने मायके झज्जर चली गई थी। शनिवार को वापस आई तो ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर बैग के अंदर से सोने की अंगूठी, एक ओम, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी का मंगलसूत्र, एक कड़ा व एक जोड़ी चुटकी सहित अन्य सामान निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें