फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवाओं ने संभाला मोर्चा, भैणी सुरजन का उतरने लगा बारिश का पानी

Sun, 10 Aug 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक के महम क्षेत्र के गांव भैणी सुरजन के खेतों में लगी मोटर माइनर में पानी डालते हुए। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महम। खंड के गांव भैणी सुरजन के युवाओं ने आगे आकर मोर्चा संभाल लिया है। युवाओं की पहल से खेतों से जलभराव अब कुछ कम होने लगा है। सरपंच काजल ने बताया कि ग्रामीण युवाओं ने ठीकरी पहरे की तरह मोटरों पर मोर्चा संभाल लिया है। एक के स्थान पर अब दो मोटरें चालू हो गई हैं। दूसरी तरफ सैमाण गांव की तरफ मिट्टी का बांध लगाने का कार्य जारी है। इसके कारण अब सैमाण गांव की तरफ से पानी का बहाव कम हो गया है।
विज्ञापन

भैणी सुरजन के खेतों में सैकड़ों एकड़ फसलेंं पानी से डूबी हुई हैं। कहीं तीन फीट तो कहीं चार फीट पानी भरा है। धान की फसल चौपट हो चुकी है। अब किसानों को गेहूं की बिजाई की फसल की चिंता सता रही है। पोकलेन मशीन से गांव सैमाण की ओर बांध लगाने का कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि साथ लगते गांव सैमाण व पुट्ठी के पानी का बहाव उनके गांव की ओर है। इस कारण उनके खेतों में जलभराव हो गया है। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी बारिश के समय उनके खेतों में जलभराव होता रहा है।
विज्ञापन

किसान धर्मवीर, कृष्ण बड़ाली, अजय सिवाच, पूर्व सरपंच रामनिवास, दीपक बड़ाली, मोहित सिवाच व नरेंद्र बड़ाली का कहना है कि दोबारा से बारिश के आसार बन रहे हैं। अगर और बरसात होती है तो उनके क्षेत्र में किसानों को गेहूं की फसल की बिजाई करना मुश्किल हो सकता है।
भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने जलभराव से बर्बाद हुईं फसलों के नुकसान को दर्ज करवा, नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खुलवाने और मुआवजे की मांग की है। किसान 11 अगस्त को जिला उपायुक्त से मिलने रोहतक जाएंगे। इससे पहले मानसरोवर पार्क में एकत्रित होंगे।

-
गांव का पानी माइनर में डालकर जुई फीडर में डाला जा रहा है। बिजली कनेक्शन करा दिए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्दी पानी उतर सकेगा। दूसरी ओर बहलबा गांव का पानी बहलबा माइनर में डाला जा रहा है। बाढ़ की स्थिति बनने पर सहायता केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

- मुकुंद, एसडीएम, महम

रोहतक के महम क्षेत्र के गांव भैणी सुरजन के खेतों में लगी मोटर माइनर में पानी डालते हुए। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें