रोहतक। शहर की जनता कालोनी में चोर ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर गल्ले में रखे 25 हजार रुपये निकाल कर ले गया। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक झज्जर रोड स्थित जनता कालोनी निवासी गोविंद सैनी ने दी शिकायत में बताया कि उसकी तारा होटल के नजदीक इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। दोपहर करीब सवा दिन बजे एक युवक दुकान पर आया और 110 रुपये का सामान खरीदा। उसने ऑनलाइन पेमेंट कर दी। थोड़ी देर बाद 10 रुपये का सामान और खरीदा। ऑनलाइन पेमेंट की। इसी बीच युवक ने उसके पिता से कहा कि जो सामान पीछे रखा है, वह सामान चाहिए। उसके पिता सामान लेने पीछे गए तो युवक अपना सामान मौके पर छोड़कर गल्ले से 25 हजार रुपये की नकदी निकाल कर भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया। ब्यूरो