फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवाओं ने बाइक रैली निकलकर किया अग्रसेन महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 22 Sep 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
04...अग्रसेन जयंती महोत्सव का बाइक रैली निकलकर शुभारंभ करते राजेश जैन व अन्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की ओर से रविवार को बाइक रैली निकलकर अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ किया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर व भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान अग्रवाल समाज की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर दो दिवसीय समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। रविवार की सुबह अग्रवाल समाज के युवाओं ने भारी संख्या में बाइक रैली निकाली। बाइक रैली का शुभारंभ समाज सेवी राजेश जैन व संस्था के प्रधान सुशील गुप्ता ने झंडी दिखाकर किया।
बाइक रैली झज्जर रोड से शुरू होकर अप्रोच रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टेंड, दुर्गा भवन मंदिर, गुरुद्वारा होते हुए श्री राम धर्मशाला में पहुंची। इसके बाद सभी भक्तों ने अग्रसेन चौक पर अग्रसेन महाराज की महाआरती की।
विज्ञापन

दोपहर में झज्जर रोड पर स्थित वैश्य गर्ल्स कालेज के बाहर भंडारा व जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डाॅ. एचके अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।शिविर में 262 रोगियों की जांच कराई। इस मौके पर निदेशक डॉ. सुरेश सिंघल, पूर्व प्रधान रोटरी क्लब के संदीप गर्ग, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा नेता अजय बंसल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें