रोहतक। लिंक भेजकर साइबर अपराधियों ने रिटौली गांव के युवक से 70 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में युवक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में आशीष ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। उसमें वाहन का चालान कटने के बारे में लिखा हुआ था। साथ ही पीछे एपीके लिखा गया था। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 70 हजार रुपये कट गए।
जब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई तो उसने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई।