फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक केस में आए युवक को महिला ने फैमिली कोर्ट के बाहर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला अदालत में फैमिली कोर्ट के बाहर तलाक के केस में आए युवक के साथ एक महिला ने जमकर मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। आरोप है कि जब युवक का वकील बचाव में आया तो महिला ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। वारदात के विरोध में मंगलवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा और महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। देर शाम आर्य नगर थाने में महिला के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वकील ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार को फैमिली कोर्ट में उसके क्लाइंट राहुल की तलाक केस में सुनवाई थी। इसके अलावा 125 सीआरपीसी के केस में भी तारीख थी। वह राहुल के साथ कोर्ट में आया हुआ था। अचानक एक महिला श्वेता ने राहुल का कॉलर पकड़ा और लाते-मुक्के मारने शुरू कर दिए। गला पकड़ कर शर्ट भी फाड़ दी। उसने बीचबचाव कराने का प्रयास किया तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। नायब कोर्ट ने किसी तरह आरोपी से छुड़वाया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
अदालत में रहा वर्क सस्पेंड, आज होगा कामकाज
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने बताया कि कोर्ट में यूं मारपीट बर्दाश्त नहीं होगी। वकील तो बचाव में आया था, लेकिन उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इससे वकीलों में कड़ी नाराजगी है। वहीं, बार के सचिव दीपक हुड्डा ने बताया कि वकीलों की मांग थी कि मामले में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मंगलवार शाम केस दर्ज कर लिया है। ऐसे में बुधवार को वर्क सस्पेंड नहीं रहेगा। वकीलों की बैठक में तृप्ता शर्मा, अधिवक्ता नवीन, यश गुप्ता, मोहित दलाल व अन्य वकील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें