फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक को जबरन कार में बैठाकर पीटा, वीडियो भी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खिड़वाली में रंजिश के चलते बाइक सवार युवक को कार सवार युवकों ने जबरन कार में बैठाकर उसके साथ मारपीट की इसके बाद वीडियो बनाकर उतार दिया और धमकी देकर चले गए। युवक की शिकायत पर सदर थाने में आरोपी हिस्ट्रीशीटर नवीन उर्फ भंडर सहित दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आशीष ने बताया कि दो माह पहले गांव के युवक नवीन उर्फ भंडर के ऊपर फायरिंग हुई थी जिसमें वह घायल हो गया था। घटना के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था। उस घटना में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।
इसके बावजूद नवीन रंजिश मानता है। 29 अप्रैल की शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर अपने दोस्त दीपक के साथ अड्डे से घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में नवीन उर्फ भंडर व उसके साथी रोहताश ने कार बीच में अड़ाकर बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन

इसके बाद उसे जबरन कार में बैठाया और मारपीट करने लगे। गोली मारने की धमकी देकर वीडियो भी बनाई।
बाक्स
हिस्ट्रीशीटर है नवीन उर्फ भंडर, जमानत पर आया हुआ है बाहर
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक आरोपी नवीन उर्फ भंडर के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। आरोपी पर फरवरी माह में दीपक उर्फ कमांडो ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें