फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नायब सिंह से बोला युवक-ताऊ मन्नै भी बिठा ले जहाज मै

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना में हुई धन्यवाद रैली के बाद सीएम नायब सिंह सैनी फतेहाबाद रैली में जाने के लिए हेलिकॉप्टर में बैठे ही थे तो दूर खड़े घसो निवासी सोनू ने आवाज दी। ताऊ सैनी मन्नै भी बिठा ले जहाज मै।
विज्ञापन

सीएम के कान में ये आवाज पड़ी तो सोनू की तरफ इशारा किया। वहां मौजूद कर्मचारी सोनू को हेलिकॉप्टर तक लेकर गए और सीएम ने उन्हें हेलिकॉप्टर में बैठा लिया। करीब 15 मिनट तक सोनू सीएम के साथ हेलिकॉप्टर में रहे।
सोनू की मां बोलीं- इतनी खुशी है जो बता नहीं सकते
सोनू की मां शांति देवी बताती हैं कि उचाना में हुई रैली देखने के लिए उनका बेटा सोनू लड़-झगड़ कर 200 रुपये लेकर गया था कि आज ताऊ से मिलकर ही आऊंगा। भाग्य से ताऊ ही मिल गए। कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा। इतनी खुशी है जो बता नहीं सकते। मुख्यमंत्री से मिलना तो दूर पास आकर देखे भी नहीं थे कभी। सोनू ने कहा कि मेरा काम तो ताऊ (सीएम नायब सिंह सैनी) ही करेगा।
विज्ञापन

पड़ोस से बाइक मांग कर रैली में गए थे सोनू
सोनू बताते हैं कि ताऊ नायब सिंह सैनी से मिलकर बहुत खुशी हुई है। खुशी में उन्हें पूरी रात नींद नहीं आई। वे पड़ोस से बाइक मांग कर रैली में गए थे। उसमें 70 रुपये का तेल डलवाया। 120 रुपये का खाना खा लिया। सोनू ने बताया कि मैंने कहा, ताऊ दो मिनट का समय दे दो। उन्होंने तीन बार थापी मारी और सिर पर हाथ रख दिया। इसके बाद फोन नंबर भी लिया। मैंने सीएम को बचाया कि बहुत सारे पेपर दे दिए लेकिन नंबर नहीं आया है। मैंने 12वीं तक पढ़ाई की है। पहले हमारी कई पीढ़ियों से लोग पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के साथ थे। इसके बाद 2014 में भाजपा के साथ जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें