फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 25 को राजकीय आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
19जेएनडी13: राजकीय आईटीआई, जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पासआउट छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। 25 फरवरी को प्लेसमेंट व शिक्षुता के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी ट्रेड के आईटीआई पास उम्मीदवार इस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा।
कंपनी की ओर से लड़कियों को सीधे कंपनी की ओर से प्लेसमेंट दिया जाएगा जबकि लड़कों को अप्रेंटिसशिप पूर्ण करने के बाद कंपनी की ओर से रखा जाएगा। प्लेसमेंट के तहत चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये सीटीसी वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 12 घंटे की शिफ्ट पर 6,000 रुपये तक इंसेंटिव भी मिलेगा।
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। ड्यूटी समय 8 घंटे प्रतिदिन निर्धारित की गई है। अटेंडेंस अवॉर्ड के रूप में 1,000 रुपये और काइ-ज़ेन अवॉर्ड के रूप में 2,000 रुपये दिए जाएंगे।
लड़कियों के लिए कंपनी की ओर से मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही पीजी आवास अनिवार्य रूप से सब्सिडी दर 1,400 रुपये प्रति व्यक्ति पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें बिजली सुविधा निशुल्क होगी। साप्ताहिक अवकाश, आकस्मिक अवकाश , चिकित्सा अवकाश , अर्जित अवकाश , पीएफ, ईएसआई व बोनस कंपनी नीति के अनुसार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें