फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बंदी को चरस की 5 पुड़िया देकर भाग गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गुरुग्राम की भोंडसी जेल से बंदियों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआईएमएस लाते समय बंदी को एक युवक 50.75 ग्राम चरस की 5 पुड़िया देकर भाग गया। बंदी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि बंदी को किसने चरस की पुड़िया पहुंचाई थीं।
विज्ञापन


पीजीआईएमएस थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि जेल वैन गुरुग्राम स्थित भोंडसी जेल से बीमार बंदियों को पीजीआईएमएस लेकर आई थी। यहां पर बंदियों को एक-एक करके चिकित्सकों को दिखाने के बाद वैन में बैठाने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय बंदी झज्जर के बहादुरगढ़, शास्त्रीनगर लाइनपार निवासी मनीष को एक युवक नशीला पदार्थ देकर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को नशीले पदार्थ देने की जानकारी दी।
इस पर अधिकारियों को सूचना देकर कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए तलाशी ली तो मनीष के कब्जे से पांच पुड़िया चरस की बरामद हुई। इसका वजन 50.75 ग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है कि उसे किस ने नशीला पदार्थ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें