फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसार दुखों का घर, प्रभु के प्रति समर्पण से ही सुख : योगेश

Sat, 30 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- मास्टर कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं को कथा सुनाते कथ - फोटो : samvad
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। संसार दुखों का घर है। प्रभु की शरणागति से ही जीवन में सुख मिल सकता है। ये बातें शहर की मास्टर कॉलोनी के किशोरी कुंज में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव में कथाव्यास आचार्य योगेश महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व बताने के साथ ही धुंधकारी और गोकर्ण की कथा सुनाई। मुख्य यजमान राजेंद्र राठी और शकुंतला राठी रहीं। उन्होंने कहा कि महात्मा के द्वारा दिए गए फल को गाय ने खा लिया था। इसलिए कुछ दिनों बाद गाय को भी एक पुत्र उत्पन्न हुआ जिसके सभी अंग मनुष्य जैसे थे। उसके कान गाय के जैसे थे इसलिए पंडित आत्मदेव ने उस पुत्र का नाम गोकर्ण रख दिया। इस अवसर पर राजेंद्र राठी, वार्ड पार्षद सरिता राठी, कमलेश बचीनी, प्रेम राठी, रतन राठी, महेंद्र, सुरेश, संजय, अनिल, मनोज, विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें