29jjrp07- गांव दूबलधन-पलड़ा मार्ग पर स्थित बाबा सिद्ध धाम पर दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं क
- फोटो : samvad
बेरी। गांव दूबलधन-पलड़ा मार्ग पर स्थित बाबा सिद्ध धाम पर भादो मास की छठ के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन वीरवार रात्रि से आरंभ होकर शुक्रवार देर शाम तक चला, जिसमें देशभर से साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला।
बाबा सिद्ध सेवा समिति के प्रधान जसबीर प्रधान ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार इस धार्मिक तीर्थ स्थल का संबंध महर्षि दुर्वासा एवं शृंग ऋषि की मुलाकात से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि दोनों ऋषियों ने अपने तप-बल से ढाब (कांसे) के पुतले में प्राणों का संचार कर दिया था। यही कारण है कि यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां वर्ष भर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहता है। भादो मास की छठ के अवसर पर मीठे चावलों का विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों सहित आसपास के गांवों के दानी सज्जनों ने सहयोग प्रदान किया।
मेरा गांव मेरा परिवार संस्था की तरफ से कैंसर पीड़ितों के लिए रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि यह रक्तदान शिविर बाबा सिद्ध की तपोभूमि पर सातवीं बार आयोजित किया गया है और यह विशेष रूप से कैंसर पीड़ितों को समर्पित है। उन्होंने बताया कि आगामी 23 नवंबर को विक्टोरिया क्रॉस विजेता उमराव सिंह की पुण्यतिथि पर गांव पलड़ा में आर्मी और मेरा गांव मेरा परिवार संस्था के सहयोग से एक और रक्तदान शिविर और बड़ा खेल मेला आयोजित किया जाएगा। महर्षि दुर्वासा ऋषि सेवा समिति के प्रधान ढीला पहलवान, डॉ. विजय यादव, राजेन्द्र, संदीप, सुशील नेहरा, मनोज मोहित, अमीत, धर्मेंद्र, राजकुमार, प्रदीप, बिजेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, पूर्व सरपंच सोमबीर, रविंद्र कौशिक मौजूद रहे।
29jjrp07- गांव दूबलधन-पलड़ा मार्ग पर स्थित बाबा सिद्ध धाम पर दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं क- फोटो : samvad