45...जाट शिक्षण संस्था में अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता जाट कॉलेज की ट
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित महिला क्रिकेट इंटर कॉलेज प्रतियोगिता की विजेता रही टीम का जाट कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया। क्रिकेट के रोमांचक मुकाबलों में जाट कॉलेज रोहतक की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मैच में टीम ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद खिलाड़ियों और कोच ने खुशी जताई।
जाट कॉलेज में पहुंचने पर जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने बधाई दी। प्राचार्य डॉ. जोगेंद्र सिंह दहिया, स्पोर्ट्स बोर्ड के कन्वीनर डॉ. बलराज देसवाल, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंह सिंधु ने टीम और कोच डॉ. नितेश ने भी टीम का हौसला बढ़ाया। संवाद