50...खिलाड़ी यशनील को सम्मानित करते एम्पायर। स्रोत : कोच
रोहतक। जिले के विश्वकर्मा क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में गोयल क्रिकेट क्लब एकादश ने बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी एकादश को 9 विकेट से हराया। यशनील ने को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा एकादश ने 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। बाबा एकादश की ओर से साहिल ने 40 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से अथर्व देव ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोयल एकादश ने 20.5 ओवर में 149 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। गोयल एकादश की ओर से यशनील ने नाबाद 81 रन बनाए। संवाद