फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बूस्टिंग स्टेशन पर पहुंचीं महिलाएं बोलीं- पानी नहीं तो बिल कैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। बालकनाथ कॉलोनी के ज्यादातर घरों में पिछले दो माह से एक बूंद पानी नहीं आया है। नल सूख चुके हैं। नेहरू कॉलोनी और रैनकपुरा कॉलोनी का भी यही हाल है। वहीं जींद चाैक के बूस्टिंग स्टेशन पर वीरवार को शिकायत लेकर पहुंचीं बालकनाथ काॅलोनी की महिलाएं बोलीं- जब घरों में पानी ही नहीं आ रहा तो विभाग बिल क्यों भेज रहा है।
काॅलोनी की महिलाओं का कहना है कि यहां बिना समय कभी भी दस मिनट पानी आ जाता है, लेकिन इस पानी से बदबू आती है। कॉलोनी की कुछ गलियों में खारा पानी आता है। घरों में कम प्रेशर से पानी आने की भी समस्या है। बरसी नगर, कबीर कॉलोनी, बालकनाथ कॉलोनी, फौजी कॉलोनी, शिव कॉलोनी व नेहरू कॉलोनी के लोग जींद चौक स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक लगे इस शिविर में 20 से ज्यादा लोगों ने घरों में पानी न आने और दूषित जल की समस्या रखी। सुपरवाइजर राजबीर ने शिकायत रजिस्टर किया। इस दौरान पंप ऑपरेटर नहीं पहुंचा, जिसे सुपरवाइजर ने फोन करके बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई नदारद, कौन करेगा समाधान
लोगों का कहना है कि सुपरवाइजर के भरोसे शिकायत रजिस्टर करने का काम दे दिया है, लेकिन समाधान या आश्वासन कौन देगा। जेई देवेंद्र बुधवार को लगे रामजौहड़ी बूस्टिंग स्टेशन और वीरवार को जींद चौक बूस्टिंग स्टेशन पर लगे शिविर में नहीं आए। बालकनाथ कॉलोनी निवासी मूर्ति, अमीना, रेहाना ने कहा कि यह शिविर समाधान के लिए नहीं, बल्कि टाइम पास के लिए लगाया गया है। यहां कोई अधिकारी ही मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें