फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक सवार बदमाशों ने बैंक प्रबंधक से लूटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र में दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एक बैंक में तैनात प्रबंधक से बाइक सवार तीन बदमाश हथियारों के बल पर कार और नकदी आदि लूटकर फरार हो गए। पीड़ित बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से रोहतक निवासी सोमबीर सिंह भिवानी के कीर्तिनगर में रहते हैं और वह इन दिनों दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में बतौर प्रबंधक काम करते हैं। बुधवार शाम को वह अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर भिवानी से रोहतक स्थित घर के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

जब वह रोहतक के कायनोस अस्पताल के पास पहुंचे उसने लघुशंका के लिए अपनी कार रोकी। उसी दौरान बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने हथियार तानकर जबरन कार की चाबी छीनी और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। डर के कारण वह बदमाशों का विरोध नहीं कर पाए और उससे आरोपी कार, मोबाइल, 2500 रुपये, पर्स आदि लूटकर ले गए। इसके अलावा कार में बैंक का दिया गया लैपटाॅप, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी, आधार व पैन कार्ड आदि अन्य दस्तावेज भी रखे थे, जो आरोपी उससे ले गए।
विज्ञापन

आईएमटी थाने के निरीक्षक ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की जा रही है, जिससे बाइक का नंबर पता चल सके। उसी आधार पर कार व बदमाशों की तलाश की जा रही है। हालांकि प्रबंधक से लूटे गए मोबाइल की लोकेशन की भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें