फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला ने दूसरे पति के फूफा के खिलाफ लिखाई दुष्कर्म की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली से सांपला खंड के एक गांव में दवा लेने आई महिला ने अपने दूसरे पति के फूफा के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर लिखाई है। आरोप है कि आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी की दी है। इस संबंध में थाने में केस दर्ज किया गया है।
महिला का आरोप है कि पहले पति से अनबन के कारण दूसरे व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था। दूसरे पति से भी उसका झगड़ा रहने लगा। उसने दूसरे पति से खर्च लेने के लिए अदालत में केस दायर किया। अदालत ने पहले 3500 रुपये और बाद में 8 हजार रुपये प्रति माह देने के लिए कहा। हालांकि, उसके दूसरे पति ने खर्च देना बंद कर दिया। इससे उसके पति के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी कर दिए। इस कारण उसका पति व उसका फूफा केस वापस लेने धमकी देने लगे। रविवार दोपहर को वह पति के फूफा के पास एलर्जी की दव लेने के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर एक अन्य व्यक्ति भी था। आरोप है कि उसके साथ दुकान में गलत काम किया गया। वह मौके से चली गई और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दूसरे पति के फूफा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें