फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बदला मौसम...16 मिलीमीटर बारिश से तापमान में पांच डिग्री की गिरावट

Tue, 07 Oct 2025 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26 रोहतक में सोमवार को हुई बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवतियां। संवाद - फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। सोमवार को इस बदलाव का असर दिनभर बना रहा और रुक-रुक कर बारिश होती है। शाम तक जिले में औसतन 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे जिले के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट हुई है।
वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। ऐसे में सर्दी की आहट होना स्वाभाविक है। हालांकि, इसके बाद मौसम साफ होने का पूर्वानुमान भी लगाया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रिम दिनों में तापमान में और भी गिरावट के आसार हैं। उधर, रविवार आधी रात के बाद आई आंधी व बारिश से रोहतक के कई स्थानों पर 15 पेड़ गिर गए। लाखन माजरा-महम रोड पर तीन पेड़ गिरे जबकि इतने ही पेड़ समचाणा रोड गिर गए। वन विभाग की ओर से सुबह पेड़ उठाए दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें