फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भैणी सुरजन में नहीं कम हो रहा खेतों में भरा पानी

Thu, 21 Aug 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
भैणी सुरजन में बंद को मजबूत करने में जुटे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
महम। गांव भैणी सुरजन के खेतों में जलभराव कम होने का नाम नहीं ले रहा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुट्ठी व सैमाण की तरफ से लगातार पानी आ रहा है। इसकी वजह से परेशानी आ रही है। बुधवार को विभाग के जेई जयदीप राठी व एसडीओ सुजीत देशवाल ने क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अब सात मोटर लगाकर पानी निकालने का काम किया जा रहा है। बुधवार को एक मोटर बढ़ा दी गई है। इसके अलावा उनकी कोशिश है कि जल्द पानी निकाला जाए। सरपंच काजल का कहना है कि मंगलवार को बंधा ओवरफ्लो होने से एक दो जगह टूट गया था। ग्रामीणों की मदद से उसे दुरुस्त किया गया है।
किसान धर्मवीर बड़ाली, संजीत बड़ाली, रामनिवास, कृष्ण का कहना है कि पानी इतना अधिक है कि अभी तक निकासी संतोषजनक नहीं हो सकी है। इससे लगता है कि किसान गेहूं भी नहीं बीज पाएंगे।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ने पर जमीन की नमी नहीं सूख सकेगी। परिणाम स्वरूप जमीन गेहूं बिजाई लायक नहीं रहेगी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि गेहूं की बिजाई प्रभावित हुई हो। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से पानी रोकने का स्थायी समाधान नहीं किया गया जा रहा है।
सिंचाई विभाग के जेई जयदीप राठी ने बताया कि अब पानी निकासी लगातार हो रही है। अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पानी निकल जाएगा।

भैणी सुरजन में बंद को मजबूत करने में जुटे ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें