फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के उप-प्रधान ने लिया प्रधान का चार्ज

विज्ञापन
38-पत्रकारवार्ता को संबो​धित करते वैश्य एजुकेशन सोसायटी के कार्यवाहक प्रधान अनिल कुमार बिन्दल व
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के उप-प्रधान अनिल कुमार बिंदल ने वीरवार को सोसाइटी कार्यालय में संस्थान के सभी प्राचार्यों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने संस्थान की गतिविधियों एवं वर्तमान हालात पर चर्चा की। उन्होंने संस्था प्राचार्यों से अपील की है कि कानून व सोसाइटी संविधान के अनुसार कार्य करें। किसी भी पदाधिकारी के दबाव में आकर कोई गलत कार्य न करें।
विज्ञापन

उप-प्रधान अनिल कुमार बिंदल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने सोसाइटी संविधान की धारा 26(2) बी के तहत प्रधान का चार्ज लिया है। इस संदर्भ में स्टेट रजिस्ट्रार के 13 मार्च 2026 के एक फैसले का हवाला भी दिया।
इसमें उन्होंने यह भी बताया कि उस केस में स्टेट रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी ने अपने फैसले में लिखा है कि प्रधान की अनुपस्थिति में शिक्षण संस्थानों की रोजमर्रा व जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए उप-प्रधान प्रधान का चार्ज ले सकता है।
विज्ञापन

आरोपों को बताया निराधार
अनिल बिंदल ने महासचिव की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। बैठक में सह-सचिव अनिल बंसल, गवर्निंग बॉडी सदस्य मोहित गोयल, राहुल जैन गांधरवाल, अजय गुप्ता (बाबा), आकाश गुप्ता, विकास बंसल, रूपेश जैन सहित सभी संस्थानों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें