फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुराना बस स्टैंड के पास वर्षा शालिका का उद्घाटन

विज्ञापन
22-पुराना बस स्टैंड के पास नारियल फोड़कर वर्षा शालिका का उद्घाटन करते मेयर रामअवतार वाल्मीकि, व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम मेयर रामअवतार ने वार्ड तीन की पार्षद ज्योति की उपस्थिति में पुराना बस स्टैंड के पास निर्मित वर्षा शालिका का उद्घाटन किया। इसके निर्माण पर लगभग 5 लाख की राशि व्यय की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में काफी विकास कार्य करवाए जा रहे। बारिश होने की स्थिति में आमजन, राहगीर, दुकानदार व आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने इसका निर्माण कराया है। नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में आठ अन्य स्थानों पर भी वर्षा शालिकाओं का निर्माण करवाया जाएगा। शीला बाईपास, मेडिकल मोड़, दिल्ली बाईपास, महिला कॉलेज के पास, पावर हाउस, डी पार्क, जींद बाईपास आदि स्थानों पर इनके निर्माण प्रस्तावित हैं। इनके लिए टेंडर ओपन किए गए हैं। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता योगराज छिकारा, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र बेनिवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें