फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय आने वाले समय में ऊंचाइयों को छुएगा : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया। कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना, कुल सचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसएस लोहचब व अन्य अधिकारियों ने 50 से अधिक पौधे लगाकर सभी को एकता व हरियाली का संदेश दिया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पिछले 16 साल में काफी उन्नति की है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आगे आने वाले समय में विश्वविद्यालय और भी ऊंचाइयों की तरफ बढ़ेगा। कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि अबकी बार विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस चार दिनों तक मनाया। इस दौरान पहले स्वास्थ्य शिविर लगाया। नशा मुक्ति पर भी कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने से ही विश्वविद्यालय नित्य प्रगति कर रहा है। डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय की काफी अच्छी रैंकिंग है। हमें पौधारोपण करना चाहिए।
निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि इस वर्ष कुछ अलग करने की ठानी थी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस पर फायदा मिल सके। पेड़ों की अत्याधिक कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रण लेना चाहिए।
विज्ञापन


डीन अकादमिक अफेयर्स डाॅ. ध्रुव चौधरी ने कहा कि जिस सपने के साथ इस विश्वविद्यालय की शुरुआत हुई थी, हम काफी तेजी के साथ उसकी तरफ बढ़ रहे हैं। एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बनाकर विश्वविद्यालय की उन्नति में योगदान देना चाहिए। बहुत जल्द विश्वविद्यालय की एलुमनाई एसोसिएशन बनने जा रही है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि एक बहुत पुरानी कहावत है कि जहां हरियाली-वहां खुशहाली। आजकल की ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण को बचाना सबका कर्तव्य है। प्राचार्य डॉक्टर संजय तिवारी ने कहा कि हमें अपने संस्थान व आसपास के क्षेत्र में अधिक पौधे लगाने चाहिएं।

बागवानी विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पौधों को लगाने के साथ-साथ उनको पानी व खाद देकर बड़ा करना और ज्यादा जरूरी है। उन्होंने शपथ ली की वे अपने लगाए हुए पौधों की देखभाल स्वयं करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें