रोहतक। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रोहतक ने सोनीपत रोड स्थित एक निजी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस मनाया। आईएमए से संबंधित सभी चिकित्सक और उनके बच्चे सुबह 6 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे। आईएमए के प्रधान डॉ. रविंद्र हुड्डा ने गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ खेल दिवस की शुरुआत की। सचिव डॉ. नरूला ने सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी l
वहीं पुरुष वर्ग, महिला वर्ग व बच्चों की आयु वर्ग के अनुसार 100 मीटर और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। बॉक्स क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, स्विमिंग और रस्साकसी के खेल भी हुए। अंत में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरमबोर्ड के खेलों का आयोजन हुआ। आईएमए के वरिष्ठ सदस्य डॉ. विकास सिवाच, रिशु सिवाच व अनन्या सिवाच ने इस आयोजन में विशेष योगदान दिया। वहीं डॉ. एसएल वर्मा, डॉ. देवेंद्र सांगवान, डॉ. आरके चौधरी, डॉ. नीलम हुड्डा, डॉ. विजेन्द्र सांगवान, डॉ. जेपी अरोड़ा, डॉ. हरीश वशिष्ठ, डॉ. अपूर्व नरूला का सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके प्रतिभा के अनुसार गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेडल दिए गए।