फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंडर-17 महिला क्रिकेट स्पर्धा का आगाज आज, 27 टीमों के लिए शाम तीन बजे से मैच शुरू

विज्ञापन
28-रोहतक में अंडर-17 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए पहुंची झारखंड की टीम। स्रोत : प् - फोटो : इकौना ​स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
विज्ञापन
रोहतक। अंडर-17 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का बुधवार को आगाज हो रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को झारखंड और तेलंगाना की टीम समेत 27 टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। आठ क्रिकेट स्टेडियमों में शाम 3 बजे से मैच प्रारंभ हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 9 से 11 बजे शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मालिक ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत अंडर 17 लड़कियों की क्रिकेट चैंपियनशिप 29 अप्रैल से 3 मई तक होगी। इसमें 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने, खाने व सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सिविल सर्जन की ओर एंबुलेंस सहित डॉक्टरों की टीम तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

डोभ स्थित 22 यार्ड क्रिकेट ग्राउंड, मायना स्थित रैडबॉल क्रिकेट ग्राउंड, वैश्य शिक्षण संस्था महाराजा अग्रसेन ग्राउंड, वैश्य कॉलेज इंजीनियरिंग क्रिकेट ग्राउंड, वैश्य टेक्निकल क्रिकेट ग्राउंड, विश्वकर्मा स्कूल के विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड, जींद रोड स्थित एमएस सरस्वती क्रिकेट ग्राउंड व राजीव गांधी स्टेडियम में स्पर्धाएं चलेंगी।
-
इन टीमों के बीच होंगे मैच
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रेदश, नेहरू नवोदय समिति, गोआ, राजस्थान, उड़ीशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, गुजरात, झारखंड, सीबीएसई, छत्तीसढ़, उतराखंड, डीएवी, हरियाणा, आईपीएससी, दिल्ली, कर्नाटक, सीआईएससीई, सीबीएसडब्ल्यूएसओ, चंडीगढ़, केंद्रीय विद्यालय समिति, केरल, उत्तर प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, तेलंगाना, मध्य प्रदेश की टीमों के बीच मैच होंगे।

प्रतिदिन में दो चरणों में होंगे मैच
प्रतिदिन दो चरणों में टीमों के बीच मैच होंगे। सुबह 9 से पहले चरण और शाम तीन बजे से दूसरे चरण में प्रतियोगिताएं होंगी।
चार स्थानों पर ठहराव की व्यवस्थाएं
प्रतियोगिता में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए चार स्थानों पर ठहराव की व्यवस्थाएं की गई हैं। वैश्य पब्लिक स्कूल सेक्टर-3, सेक्टर-35 सन सिटी चैतन्य पब्लिक स्कूल, चमरिया रोड सांगवान इंटरनेशनल स्कूल, एमएस सरस्वती स्कूल, मानव रत्ना पब्लिक स्कूल व तक्षशिला स्कूल में खिलाड़ियों को रात्रि ठहराव किया गया है।

28-रोहतक में अंडर-17 राष्ट्रीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए पहुंची झारखंड की टीम। स्रोत : प्- फोटो : इकौना स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें