फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम को भेजी सांपला की गेहूं खरीद एजेंसियों की शिकायत, धर्म कांटे का किया चालान

विज्ञापन
सीएम व कृषि मंत्री को भेजी मंडी की शिकायत - फोटो : इकौना ​स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। अनाज मंडी में गेहूं खरीद में गड़बड़ियों को लेकर मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक ने सीएम, कृषि मंत्री और खरीद एजेंसी के एमडी को शिकायत भेजी है। चेयरमैन की शिकायत पर नापतोल विभाग ने सांपला शिव धर्म कांटे का चालान भी किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सांपला अनाज मंडी में वेयर हाउस और हैफेड एजेंसी की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है। खरीद के साथ उठान भी जारी है लेकिन एजेंसी के गोदाम तक गेहूं पहुंचने से पहले गेहूं के बैगों से भरे वाहनों का धर्म कांटे पर वजन किया जाता है। उसके बाद एजेंसी द्वारा गोदाम पर तुलाई की जाती है।



शिकायत थी कि धर्म कांटे पर वजन ठीक नहीं किया जाता। इसके अलावा खरीद एजेंसी द्वारा गेहूं गोदाम पर पहुंचने पर पक्की रसीद नहीं दी जा रही। मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सहित आढ़तियों की मौजूदगी में धर्म कांटे और एजेंसी द्वारा दी जाने वाली रसीद की पड़ताल की। इसमें धर्म कांटे पर करीब एक क्विंटल वजन कम दिखाया गया था।
विज्ञापन


एजेंसी द्वारा पक्की रसीद भी नहीं दी जा रही थी। इस संबंध में चेयरमैन उदयभान मलिक ने सीएम नायब सैनी और कृषि मंत्री और वेयर हाउस एमडी को शिकायत कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही आदेश जारी किए थे कि माप-तोल की कच्ची रसीद की जगह पक्की रसीद दी जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि नापतोल विभाग ने धर्म कांटे का चालान किया है।



धर्म कांटे का किया चालान



नापतोल विभाग के इंस्पेक्टर शिवकुमार व प्रवीण की टीम ने शिकायत पर सांपला शिव धर्म कांटे की जांच की। यहां तोल में गड़बड़ी पाई गई। प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर अपनी मशीन से गाड़ी का बनियानी में तोल किया तो उसमें व शिव धर्म कांटे के तोल में एक क्विंटल से ज्यादा अंतर पाया गया। कांटे के संचालक का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें