फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुबह हुई बूंदाबांदी से 5.4 डिग्री कम हुआ तापमान

Thu, 02 Jul 2026 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में मानसून के आगमन का संकेत मिलने लगा है। बुधवार सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम बदला और लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आमजन परेशान थे।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान भी गिरकर 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 5.4 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा थोड़ा ही कम है। जिले में 2 से 7 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दो दिन में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाओं के चलने की संभावना है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें