रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 31 जुलाई तक डायरिया रोको अभियान चलाया जाएगा। वहीं, विभाग ने अभियान चलाकर एक साल से पांच साल तक के 70 हजार बच्चों को डायरिया से बचाने का लक्ष्य रखा है।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभिभावकों को बच्चों की अच्छी तरह देखभाल के बारे में जागरूक किया जाएगा। ताकि, डायरिया के शुरुआती लक्षण पहचानने व इलाज में मदद मिले। डायरिया आम बीमारी है, जो छोटे बच्चों के लिए जानलेवा भी हो सकती है।
अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, शिक्षा विभाग व अन्य विभाग भी शामिल रहेंगे। सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि डायरिया के प्रबंधन के लिए ओआरएस के मुफ्त पैकेट भी वितरित किए जाएंगे। टीम घर-घर जाकर कमजोर वर्गों तक पूरी सहायता पहुंचाएगी।