फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ओलंपिक की तैयारियों में जुटे होनहार..इन आंखों ने संजोया जीत का स्वर्णिम ख्वाब

विज्ञापन
22सीटीके06-हेजल।
विज्ञापन
रोहित डागर
विज्ञापन

ओलंपिक में भाग लेना और पदक जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। इस सपने के साथ लॉस एंजिल्स में हाेने वाले ओलंपिक 2028 में बेहतर प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाने के लिए जिले के खिलाड़ी जुटे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हमारे होनहार ओलंपिक खेलों में जगह बनाने के लिए सुबह शाम पसीना बहा रहे हैं।
कोच व विशेषज्ञों की देखरेख में खिलाड़ी शारीरिक क्षमता ही नहीं, मानसिक मजबूती पर भी जोर दे रहे हैं। खिलाड़ियों को दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने और एकाग्रता बनाए रखने के लिए विशेष अभ्यास दिया जा रहा है। ओलंपिक दिवस की पूर्व संध्या पर जिले होनहारों ने अपनी खेल यात्रा और ओलंपिक की तैयारियों को लेकर विचार साझा किए। संवाद
विज्ञापन

-



ओलंपिक की तैयारी कर रहा हूं। वर्ष 2015 में खेलना शुरू किया था। परिवार वाले मुक्केबाज बनाना चाहते थे, लेकिन मुझे कुश्ती पसंद थी। दिन में चार घंटे सुबह व तीन घंटे शाम को मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के अभ्यास करता हूं। मूलरूप से सोनीपत के गांव बिछपड़ी का निवासी हूं। 2025 में सीनियर नेशनल में रजत, जूनियर नेशनल में स्वर्ण व ऑल इंडिया में रजत पदक जीत चुका हूं।

आकाश पूनिया, पहलवान।


2018 में शूटिंग खेलना शुरू किया गया। ओलंपिक की तैयारी के लिए अभिनंदन शूटिंग अकादमी में कोच संदीप के पास दिन में 6 घंटे अभ्यास करती हूं। मूल रूप से सोनीपत से हूं। फिलहाल रोहतक के ओमैक्स सिटी में रह रही हूं। 2023 में एशियन शूटिंग प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते है। 2022 में नेशनल प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हूं।
हेजल, शूटिंग खिलाड़ी।




ओलंपिक की तैयारी कर रहा हूं। कोच संजीव के पास आर्यन्स बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब में तीन घंटे सुबह व चार घंटे शाम को अभ्यास करता हूं। 2015 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। 2024 में यूथ चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2023 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। भाई सावन ने अभी बॉक्सिंग खेलना शुरू किया है।
राहुल डोभ, बॉक्सिंग खिलाड़ी




फिट होने के लिए कुश्ती खेलना शुरू किया था, लेकिन फिर रुचि बन गई। 2022 में सीनियर एशियन गेम्स में भाग लेने जा रही थी उसी दिन पिता सुरेश का देहांत हो गया था व शाम को मेरी फ्लाइट थी। दुखी होकर घर से गई थी, लेकिन इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2025 में सीनियर एशियन चैंपियनशिप में चैंपियन बनी हूं, सात साल बाद कोई भारत की बेटी चैंपियन बनी है। अभी ओलंपिक की तैयारी कर रही हूं। छोटूराम स्टेडियम में कोच मनदीप के पास अभ्यास करती हूं।
विज्ञापन

मनीषा भनवाला



2017 में कुश्ती खेलना शुरू किया। पिता के कहने के पर कुश्ती खेलना शुरू किया था। 2021 में नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुका हूं।मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के मार्गदर्शन में ओलंपिक की तैयारी में जुटा हूं।।
सचिन पहलवान

22सीटीके06-हेजल।

22सीटीके06-हेजल।

22सीटीके06-हेजल।

22सीटीके06-हेजल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें