फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंत्री के सामने उठाया जर्जर पुल का मुद्दा, आरोप-अधिकारी नहीं करते सुनवाई

विज्ञापन
22 सीटीके27 : पुरानी आईटीआई के पास पुल की टूटी टाइल। स्रोत पाठक
विज्ञापन
रोहतक। रविवार को पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग जर्जर पुल के सुधारीकरण की मांग को को लेकर जनस्वास्थ्य एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से मिले। आरोप है कि अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। मंत्री ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

समाज सेवी जसबीर सिंह ने बताया कि ओल्ड आईटीआई के नजदीक पुल वर्ष 2010 में बना था। डेढ़ दशक बाद भी उसकी मरम्मत नहीं की गई। टाइल टूटी पड़ी हैं, जबकि अंडरपास में भी पानी भर जाता है।
मामले की शिकायत निगम आयुक्त को दी गई, लेकिन इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी )के पास भेज दिया। उन्होंने मंत्री को बताया कि वह निगम में जाते हैं तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के पास भेज दिया जाता है। पीडब्ल्यूडी वाले कहते हैं कि काम निगम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें