फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गरीबों पर सिस्टम की मार, आशियाने के लिए एक साल से इंतजार

विज्ञापन
29-रोहतक के बहुअकबरपुर में टीन शेड व तिरपाल के नीचे बैठकर मकान निर्माण का इंतजार कर रहे धर्मबीर
विज्ञापन
रतन चंदेल
विज्ञापन

रोहतक। आवास योजना के तहत सरकारी राशि की बाट जोह रहे गरीबों पर सिस्टम की मार ऐसी पड़ रही है कि आशियाने के लिए उन्हें एक साल से किस्त का इंतजार करना पड़ रहा है। किस्त की उम्मीद में किसी की छत अधूरी है तो कोई तिरपाल के नीचे जीवन यापन करने पर मजबूर है।
जिले के गांव बहु अकबरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदकों की किस्त की राशि एक साल से अधिक समय से अटकी हुई है। आवेदकों का कहना है कि अप्रैल 2025 में उनकी पहली किस्त आई थी जिससे मकान की नींव भरी व दीवार बनाई। अब दूसरी किस्त एक साल से नहीं मिल रही।
विज्ञापन

परिवार एक साल से बाहर टिन शेड व तिरपाल तले रह रहा है। गरीब लोगों में रोष है है और उन्होंने किस्त जारी किए जाने की मांग की है।
-
अप्रैल 2025 में 45000 रुपये के रूप में एक किस्त मिली जिससे नया मकान बनाना शुरू किया। दीवारें भी बनाई लेकिन छत का 1 साल से इंतजार है। परिवार सहित सालभर से प्लाॅट में टिन शेड व तिरपाल नीचे जिंदगी बिता रहे हैं। -धर्मबीर, बहु अकबरपुर।
वर्ष 2007 में एक किस्त मिली। उसके बाद आज तक मकान की कोई किस्त नहीं मिली है। उस समय 90 हजार रुपये आए थे। उन्होंने मकान निर्माण पर उधार लेकर पैसे लगाए लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। -जय भगवान, बहु अकबरपुर।
पहली किस्त 45000 रुपये सालभर पहले मिली जिसमें मकान का कुछ काम किया। उनको ब्याज पर पैसा लेकर अपना मकान पूरा करना पड़ा। शौचालय अब तक नहीं बने। बड़ी राशि ब्याज देने में जा रही है। -नीलम, बहु अकबरपुर।
मकान के लिए एक साल पहले 45000 रुपये मिले जो एक कमरे की नींव भरने में ही लग गए। ब्याज पर रुपये लेकर कमरा बनाया है। कमरे की खिड़की तक नहीं लगी है। छत भी कच्ची है। दूसरी किस्त मिले तो बाकी काम होगा। -सुषमा, बहु अकबरपुर।
-
मार्च 2025 में 1502 पात्रों को मिली राशि

मार्च 2025 में इस योजना के तहत जिले के 1502 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 6 करोड़ 75 लाख 90 हजार की धनराशि हस्तांतरित हुई। हालांकि अनेक लाभार्थियों को दूसरी किस्त भी जारी हुई है।


तीन किस्तों में मिलते हैं 1 लाख 38 हजार रुपये
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत तीन किस्तों में पात्र परिवारों को पक्का मकान निर्माण के लिए 1 लाख 38 हजार की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। प्रथम किस्त के तौर पर 45 हजार, दूसरी किस्त के तौर पर 60 हजार व तीसरी किस्त के तौर पर लाभपात्रों को 33 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त योजना के लाभ पात्रों को 90 दिन की मनरेगा के तहत मजदूरी एवं शौचालय के लिए 12 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन


यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की दूसरी या अन्य किस्त गरीब पात्रों तक नहीं पहुंची है तो सोमवार को इसका पता लगाया जाएगा। योजना के तहत पात्रों तक पूरा लाभ पहुंचाया जाएगा। -मंजू हुड्डा, चेयरपर्सन, जिला परिषद, रोहतक।

29-रोहतक के बहुअकबरपुर में टीन शेड व तिरपाल के नीचे बैठकर मकान निर्माण का इंतजार कर रहे धर्मबीर

29-रोहतक के बहुअकबरपुर में टीन शेड व तिरपाल के नीचे बैठकर मकान निर्माण का इंतजार कर रहे धर्मबीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें