सांगाहेड़ा गांव में मौजूद जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, सतेन्द्र परमार, कुलदीप कौशिक।
कलानौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो–बस्ती चलो अभियान के तहत कलानौर मंडल के गांव सांगाहेडा में रविवार को जनसंपर्क किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
प्रदेश सचिव रेणु डाबला की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर आमजन से संवाद कर सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी। जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो पूरे पांच वर्षों तक 24 घंटे जनता की सेवा में समर्पित रहती है।
वहीं जिला प्रभारी सतेंदर परमार ने लोगों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कौशिक, चेयरमैन हरीश कौशिक, सरपंच चुनी लाल सहित जितेंद्र, रामफल, अनूप मेम्बर, सुनील, राधे श्याम, बजरंग और जय भगवान समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।