39...मॉडल टाउन शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शीतका
रोहतक। जिले में लोगों को ठंड से राहत मिलती दिखाई दे रही है। सोमवार को पूरे दिन धूप खिली। इससे लोग घरों से निकलकर छतों व पार्कों में धूप सेंकते दिखाई दिए। जिले में 19 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुले।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 2.2 अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक उपलब्ध नहीं रहा।
वर्जन
जिले में 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। आने वाले कई दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हवाओं में बदलाव, रात्रि तापमान सामान्य से ज्यादा व दिन के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान अलसुबह व देर रात कहीं-कहीं धुंध भी रहने की संभावना है।
- डॉ. मोहम्मद एहतशाम, एसएमएस, कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक