फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्राएं बोलीं-प्रधानमंत्री की बातें सुन परीक्षा का डर हुआ दूर

Sat, 07 Feb 2026 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12-रोहतक के शहीद दीपक शर्मा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में पीएम न - फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मॉडल टाउन शहीद दीपक शर्मा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम को सुनकर छात्राएं बोलीं कि अब पेपर का डर दूर हुआ है।
लाइव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा को उत्सव की तरह लेने की सलाह दी और कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन व अनुशासन महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी गीता देवी ने कहा कि छात्राओं को तनाव रहित देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले बोर्ड का तो जिक्र ही न करें और अपनी तैयारी करें। इस दौरा जिला गणित विशेषज्ञ दीपक अरोड़ा, प्राचार्य मीता कंसल, डॉ. नीलम भाकर आदि मौजूद रहीं।
-
फोटो : 14
कभी-कभार घरों में रिश्तेदार और परिवार के सदस्य सवाल करते हैं कि क्या करोगे क्या बनोगे? भय रहता है कि क्या जवाब दें। पीएम का कार्यक्रम सुनकर हल मिला कि अपनी रुचि के अनुसार पहले सफल बनो व काम करके दिखाओ। उनको जवाब स्वयं मिल जाएगा।
- सोनम, छात्रा, 10वीं कक्षा

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से खुद की प्रतिभा को निखारने का हल मिला है। पढ़ाई व अपने समय का सदुपयोग करके अपने आपको तैयार करूंगी। मैं शैक्षणिक क्षेत्र में दैनिक आदतों को तैयार कर ऐसा बनूंगी कि कोई भी मुझे रिजेक्ट न करें।
- सोनालिका, छात्रा, 8वीं कक्षा
-
बोर्ड परीक्षा को लेकर मुझे डर था। काफी कंफ्यूजन पीएम के कार्यक्रम से दूर हुए हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। कार्यक्रम देखने के बाद बना तनाव भी दूर हुआ है। टाइम मैनेजमेंट पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन

- निलाक्षी, छात्रा, 10वीं कक्षा

12-रोहतक के शहीद दीपक शर्मा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में पीएम न- फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।

12-रोहतक के शहीद दीपक शर्मा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में पीएम न- फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।

12-रोहतक के शहीद दीपक शर्मा पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में पीएम न- फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें