31-सतबीर, मास्टर एथलेटिक । स्रोत स्वजन
- फोटो : credit
रोहतक। राजस्थान के अजमेर में हाल ही में हुई सातवीं मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में रोहतक के सतबीर हुड्डा ने तीन मेडल जीते हैं। उन्होंने 400 गुणा 4 मीटर रिले रेस में गोल्ड, 5 किलोमीटर रेस में सिल्वर व 1500 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता है। 63 वर्षीय सतबीर का पैतृक गांव किलोई है और वह अब न्यू विशाल नगर में रहते हैं। राजीव गांधी स्टेडियम में रोजाना दो घंटे प्रैक्टिस करते हैं। संवाद