फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्राओं ने सीखी पारंपरिक कढ़ाई व फैब्रिक पेंटिंग की विधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से वीरवार को दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। महक अरोड़ा फैशन डिजाइनर भिवानी ने छात्राओं को पारंपरिक कढ़ाई व फैब्रिक पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

छात्राओं ने सैंपल व गारमेंट्स तैयार किए। कुछ छात्राओं ने कढ़ाई करके जींस व कुशन कवर, टी-शर्ट आदि तैयार किए। इसमें कुल 40 छात्राओं ने भाग लिया व फैब्रिक पेंटिंग की विधियां सीखी। कार्यशाला से छात्राओं में कौशल का विकास हुआ और ऐसी कार्यशाला स्वरोजगार को प्रेरित करती हैं।
महाविद्यालय में महर्षि दयानंद जयंती के उपलक्ष में भाषण प्रतियोगिता में 60 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, हर्षिता द्वितीय पर रहीं। प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुमन देवी और मोनिका उपस्थिति रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें