39-शिवाजी कॉलोनी सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरी
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को व्यास पीठ से महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने समुद्र मंथन, विष्णु के 24 अवतार, ध्रुव चरित्र और भगत प्रह्लाद की कथा सुनाई।
मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में स्वामी कालीदास महाराज भी भक्तों को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान दीपू नागपाल, दीपक जिंदल, बालकिशन गोयल, अनिल बंसल व वंश आदि उपस्थित रहे। संवाद