36-रोहतक मुंगाण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को सम्मानित करतीं जिला शिक
रोहतक। मुंगाण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 10वीं में पूजा ने प्रथम, सरिता ने 96 द्वितीय और श्रुति ने तृतीय स्थान हासिल किया। 12वीं के 10 बच्चों ने मेरिट सूची में नाम बनाया। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जींद अनीता फोगाट, जय भारत मंच के अध्यक्ष श्रीभगवान वर्मा, प्राचार्य मीनाक्षी आदि मौजूद रहीं। संवाद