फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोगों के पैसे लेकर भागा शोरूम संचालक

Wed, 09 Jul 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। बूढ़पुर रोड स्थित यादव नगर में शोरूम के बाहर प्रदर्शन करते लोग। स्रोत: वीड - फोटो : बेतवा का बढ़ा जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। छूट पर फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान देने का लालच देकर शहर के कई लोगों को ठग लिया गया। फर्नीचर और सामान के लिए पैसा जमा करने वाले लोग जब मंगलवार को बूढ़पुर स्थित शो रूम पर पहुंचे तो शो रूम बंद मिला। इसके बाद लोगों ने हंगामा किया।
हंगामे की सूचना पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। शहर में बूढ़पुर रोड स्थित यादव नगर में एक फर्नीचर व अन्य घरेलू सामान का शोरूम खोला गया था। लोगों का कहना कि 6 दिन पहले पैसे जमा कराने पर 25 प्रतिशत व 12 दिन पहले पूरे पैसे जमा कराने पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट देने की बात कही गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि धंधा जमाने के लिए दो बार लोगों को सस्ते में सामान भी दिए गए। सामान बुक करते वक्त बाकायदा रसीद भी दी गई। जिन लोगों को बुक कराया गया सामान मंगलवार को मिलना था, वह लेने के लिए शोरूम पर पहुंचे, तो हंगामा मच गया, क्योंकि दुकान शोरूम बंद पड़ा हुआ मिला।
बताया गया कि 12 तारीख तक लोगों का सामान बुक किया हुआ है। लोगों का यहां तक कहना है कि हजारों लोगों ने सस्ते के लालच में करोड़ों रुपये जमा कराए हुए हैं। वहीं, लोगों का आरोप है कि दुकानदार सभी का करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। शोरुम पर जो नंबर लिखे हुए हैं, अब वह भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। जो लोग ठगी का शिकार हुए हैं, उन्होंने इन ठग दुकानदारों के फोटो भी दिखाए हैं।
विज्ञापन


वर्जन:
दुकान मालिक के साथ जो एग्रीमेंट किया था, उस पर तमिलनाडु का पता है। शिकायत मिली है, शिकायत पर करीब 35 लोगों के हस्ताक्षर है। जांच की जा रही है, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
- विद्यासागर, थाना प्रभारी, रामपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें