फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लेने जाने से पहले श्रद्धालु थाने में जमा करें आईडी : एसपी

Wed, 09 Jul 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी जानकारी एकत्रित करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि कांवड़ लेने जाने से पहले श्रद्धालुओं को अपनी आईडी थाने में जमा करनी होगी।
उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। एसपी ने कहा कि कांवड़ डाक कांवड़ लेने जाने से पूर्व सभी श्रद्धालु अपने थाने में अपनी एक आईडी की फोटोकॉपी, गांव का नाम, श्रद्धालुओं की संख्या, उनकी आईडी, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर, वाहन के मालिक का नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

ऐसा करने से अगर कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित प्रदेश की पुलिस से समन्वय स्थापित कर समय से समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
श्रावण माह 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। श्रद्धालु हरिद्वार (उत्तराखंड) से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान करेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

उन सभी मार्गों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही मुख्य चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा पीसीआर, राइडर दिन-रात्रि 24 घंटे के लिए तैनात की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रा में किसी प्रकार का कोई हथियार, भाला आदि लेकर चलने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें