फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तेज धूप ने दिनभर किया परेशान

Thu, 04 Jun 2026 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में बुधवार को दिनभर तेज धूप व गर्मी ने लोगाें को परेशान रखा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है।
विज्ञापन

जिले में पांच और छह जून को बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद के दो दिनों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जिले में दो से पांच मई तक 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें