फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अब रोहतक पुलिस करेगी पैरा पावरलिफ्टर हत्याकांड की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हुमायूंपुर के पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड की जांच अब रोहतक पुलिस करेगी। शुक्रवार को भिवानी पुलिस ने केस की फाइल रोहतक पुलिस के पास भेज दी। 29 दिसंबर को परिजनों ने चंडीगढ़ में एडीजीपी कुलदीप सिंह से मिलकर मामले की जांच रोहतक ट्रांसफर करने की मांग की थी।
एडीजीपी को मांग पत्र देते हुए परिजन व धनखड़ खाप के प्रतिनिधियों ने कहा था कि 27 नवंबर 2025 को हुए हमले में 18 से 20 लोग शामिल रहे। इसके बावजूद भिवानी पुलिस ने मामले में केवल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भिवानी पुलिस वारदात में केवल चार अन्य लोगों के नाम सामने ला सकी है जबकि वारदात हुए एक माह से ज्यादा समय हो चुका है। नौ दिसंबर को डीजीपी से भी प्रतिनिधिमंडल मिल चुका है। परिजनों की मांग पर शुक्रवार को केस की फाइल आगे की जांच के लिए रोहतक पुलिस के पास भेजी गई है।
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड में भिवानी पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चार आरोपियों की और पहचान हो चुकी है। दो आरोपियों को पीओ करार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों की मांग पर अब केस की जांच रोहतक पुलिस करेगी। फाइल भेज दी गई है।
- सुमित कुमार, एसपी भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें