संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जाट सेवा संघ के सदस्यों में खाई बढ़ती जा रही है। 6 दिसंबर को एक ग्रुप की ओर से गंगाराम श्योराण को चेयरमैन बनाए जाने के बाद अब सोमवार को दूसरे ग्रुप ने नकारते हुए रणधीर सिंह को ही चेयरमैन माना है।
इसको लेकर सोमवार को जसिया धाम में रणधीर सिंह ग्रुप की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से उन्हीं को चेयरमैन माना गया है। जाट सेवा संघ (चौ. छोटू राम धाम) जसिया में जाट समाज की बैठक हुई। जिसमें समाज की एकता, अनुशासन और धाम की मर्यादा जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में चेयरमैन अधिवक्ता रणधीर सिंह के अलावा कोषाध्यक्ष कैप्टन रामकरण दलाल, रामकिशन कुंडू (प्रदेश सचिव), हरज्ञान मलिक, अधिवक्ता गुरुप्रसाद हुड्डा, कर्म सिंह हुड्डा (जिला प्रधान रोहतक), दर्शन हुड्डा (जिला प्रधान गुरुग्राम), सत्यप्रकाश गुलिया (जिला प्रधान झज्जर) आदि शामिल रहे।
उधर, गंगाराम ग्रुप ने इस बैठक को ही सांविधानिक कह दिया है। बता दें कि जाट सेवा संघ के संविधान में कुछ बिंदुओं को संशोधित करने को लेकर खाई बनी है।
-
संघ की ओर से 6 दिसंबर को बोर्ड को ट्रस्टी की बैठक छोटूराम धाम जसिया में बुलाई गई थी जिसमें जिसमें कुल 23 में से 22 ट्रस्टी शामिल हुए थे। इनमें से तीन ट्रस्टी ने हंगामा कर वाकआउट कर दिया था। बाकी 19 ने सर्वसम्मति से गंगाराम श्यारोण को संघ का चेयरमैन चुना और सभी सांविधानिक पावर उनको सौंपी। समाज के जिस दूसरे समूह ने सोमवार को धाम पर बैठक की वह असांविधानिक है। फिर भी इनको साथ लाने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
- रोहताश हुड्डा, सचिव जाट सेवा संघ