रोहतक। हिसार रोड स्थित नट बोल्ट फैक्टरी के मालिक 39 वर्षीय अतुल चावला की हत्या हुई या उसने नहर में कूदकर आत्महत्या की, इसका मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद भी खुलासा नहीं हो सका।
दिल्ली पुलिस बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करके देगी। यह कहना है कि रोहतक के आर्य नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार का, जिनकी देखरेख में मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मंगलवार दोपहर बाद शव दिल्ली से रविदास नगर स्थित नट-बोल्ट के कारोबारी रवींद्र चावला के घर लाया गया।
इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घर ले जाया गया। शनिवार को रविदास नगर निवासी रवींद्र चावला ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि उसका बेटा अतुल चावला सुबह 11 बजे घर से फैक्टरी जाने की कहकर कार से गया था। देर रात तक वापस नहीं आया। उसका मोबाइल फोन भी उसी दिन 5 बजे से बंद हो गया था। ब्यूरो